‘अगर किसी मुस्लिम को…’, Prashant Kishor ने भरी हुंकार, जन सुराज बेदारी कारवां की कर दी शुरुआत

SHARE:

Jansuraaj ko Jhatka

PATNA : बिहार (Bihar) में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने आज मुस्लिम समुदाय में जागरूकता लाने के लिए पटना के हज भवन में जन सुराज बेदारी कारवां अभियान की शुरुआत की, जिसके माध्यम से बिहार के हर घर तक जन सुराज का संदेश पहुंचाया जाएगा।

बिहार (Bihar) में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अभियान की शुरुआत करते हुए मौलाना मज़हरुल हक ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा कि बेदारी कारवां गांधी की विचारधारा पर आधारित कारवां है, क्योंकि गांधी की विचारधारा से ही मुस्लिम समाज के लोगों का विकास हो सकता है।

ये भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस दमदार खिलाड़ी की हुई वापसी, इनका कटा पत्ता

Prashant Kishor
Prashant Kishor

इसके साथ ही बिहार में बिहार (Bihar) प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बड़ी समस्या के बारे में बात करते हुए कहा कि हाल ही में BPSC आंदोलन के दौरान उन्हें पता चला कि कई मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गलत तरीके से हिरासत में ले रखा है और सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मुस्लिम समुदाय में इतना डर है कि कोई भी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा है लेकिन अब हमने तय किया है कि जन सुराज हर उस युवा को इंसाफ दिलाएगा, जिसे प्रशासन ने गलत तरीके से हिरासत में लिया है।

Prashant Kishor
Prashant Kishor
और पढ़ें