HomeबिहारRJD ko Jhatka : लालू प्रसाद को लगा तगड़ा झटका, आरजेडी के...

RJD ko Jhatka : लालू प्रसाद को लगा तगड़ा झटका, आरजेडी के इस कद्दावर नेता ने पार्टी को बोला बाय-बाय, दिया इस्तीफा

RJD ko Jhatka : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार मिलने के बाद लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी लगातार सुर्खियों में हैं। राष्ट्रीय जनता दल को एकबार फिर बड़ा झटका लगा है और पार्टी के कद्दावर नेता ने बाय-बाय बोल दिया है।

RJD ko Jhatka : आरजेडी को लगा झटका

दरअसल, बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी के कद्दावर नेता विजय कृष्ण ने राजद को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपना त्याग-पत्र पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद को भेज दिया है और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें : Bihar oil mill Subsidy : तेल मिल लगाने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार दे रही 33% का अनुदान, यहां करें अप्लाई, जानिए कब है अंतिम तारीख

RJD ko Jhatka
RJD ko Jhatka

जानिए त्याग-पत्र में लिखा क्या?

विजय कृष्ण ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि ‘मैंने दलगत राजनीति, सक्रिय राजनीति से अलग हो जाने का निर्णय लिया है। अतः राष्ट्रीय जनता दल के प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कृप्या स्वीकार करें।’ गौरतलब है कि विजय कृष्ण की गिनती आरजेडी के प्रभावशाली नेताओं में होती है।

RJD ko Jhatka
RJD ko Jhatka

विजय कृष्ण साल 2004 के लोकसभा चुनाव में बाढ़ संसदीय क्षेत्र से जेडीयू के दिग्गज नेता नीतीश कुमार को हराकर सांसद बने थे। लंबे समय से वे राजद की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं लेकिन अब पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर उन्होंने अलग राह पकड़ ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments