Bihar Rain alert : देश के दूसरे राज्यों की तरह बिहार में भी मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है। प्रदेश के 11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन घंटे में बिहार के इन जिलों में बारिश के साथ – साथ वज्रपात भी हो सकता है।
Bihar Rain alert
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद, मुंगेर, मधुबनी, सुपौल, गया, रोहतास लखीसराय, जुमई, बांका जिले में बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन सभी जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट (Bihar Rain alert) जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें : Pawan Singh : पवन सिंह ने स्टेज पर की घिनौनी हरकत तो एक्ट्रेस ने छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

मौसम विभाग की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने एडलाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

लोगों को सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।
