Pawan Singh : भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों प्रमोशनल इवेंट के दौरान पवन सिंह (Pawan Singh) और एक्ट्रेस अंजलि राघव (Anjali Raghav) के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशंसकों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। वायरल वीडियो में पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव की कमर छूते दिख रहे हैं। पवन सिंह की इस घिनौनी हरकत के बाद से ही एक्ट्रेस अंजलि राघव काफी आहत हैं लिहाजा उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान कर दिया है।
Pawan Singh की घिनौनी हरकत के बाद बड़ा फैसला
इस प्रकरण के बाद अब एक्ट्रेस अंजलि राघव इंस्टाग्राम पर आयी और दो वीडियो शेयर किए। उन्होंने कहा कि मैं दो दिनों से काफी परेशान हूं। लगातार मुझे मैसेज मिल रहे हैं और लोग पूछ रहे हैं कि लखनऊ वाली घटना पर मैंने कुछ क्यों नहीं कहा? क्यों नहीं एक्शन लिया? क्यों थप्पड़ नहीं मारा? कुछ लोग मुझे गलत समझ रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं कि मैं तो हंस रही थी, मजे ले रही थी।”

अंजलि राघव ने ये भी कहा कि “मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए क्योंकि पवन सिंह (Pawan Singh) जी खुद लखनऊ के रहने वाले हैं और वहां की पूरी भीड़ उनका फैन थी। अगर मैंने कुछ भी कहा होता तो क्या वे मुझे सपोर्ट करते?”

पवन सिंह (Pawan Singh ने स्टेज पर किया था बैड टच
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब शूट के लिए फोन आया था तो सभी चीजें क्लियर की गई थीं और किसी तरह की असुविधा नहीं हुई थी लेकिन लखनऊ में जब पवन सिंह ने उन्हें स्टेज पर बैड टच किया तो अंजलि असहज हो गईं। इस घटना के बाद अंजलि ने सोचा था कि बात सुलझ जाएगी लेकिन मामला बढ़ता गया और उन्होंने खुद को अकेला महसूस किया।
‘अगर हरियाणा में हुई होती ये घटना तो..’
अंजलि ने यह भी कहा कि “मैं किसी भी लड़की को उसकी परमिशन के बिना छूने का समर्थन नहीं करती। अगर ये सब हरियाणा में हुआ होता तो वहां की पब्लिक खुद जवाब दे देती। अब मुझे यह एहसास हुआ है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।”
