Bihar STF Raid : 50 हजार का इनामी कुख्यात गिरफ्तार, STF और बिहार पुलिस ने मोस्टवांटेड को दबोचा

SHARE:

Mostwanted arrest

Bihar STF Raid : बिहार पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात को धर-दबोचा है। ये बड़ा एक्शन गया जिले में हुआ है, जहां लंबे वक्त से फरार चल रहे इनामी कुख्यात दिलखुश कुमार शर्मा उर्फ अमित राज को बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bihar STF Raid : इनामी कुख्यात गिरफ्तार

बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गया के रामपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की है। गौरतलब है कि वांटेड दिलखुश कुमार पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वो कई मामलों में वांछित था। उसपर 50 हजार रुपये का इनाम भी था। दिलखुश गया के टॉप-10 अपराधियों में शुमार था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें : Murder of VIP leader : मुकेश सहनी की पार्टी के नेता की हत्या, बदमाशों ने सिर और सीने में मारी गोली, मचा हड़कंप

Bihar STF Raid
Bihar STF Raid

कई थानों में कई मामले दर्ज

मोस्टवांटेड दिलखुश पर बोधगया थाना क्षेत्र में एक शख्स की बेरहमी से हत्या करने का भी आरोप है। 30 मार्च 2024 को उसने गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

Bihar STF Raid
Bihar STF Raid (FILE)

विदित है कि कुख्यात दिलखुश कुमार उर्फ अमित राज महकार थाना क्षेत्र के छोटिया गांव का रहवासी है। इसके खिलाफ कई थानों में कई मामले दर्ज हैं।

और पढ़ें