Dr. Prabhat Ranjan : पटना के डॉ. प्रभात रंजन को मिला कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन फेलोशिप अवार्ड

SHARE:

Dr. Prabhat Ranjan

Dr. Prabhat Ranjan : बिहार के चर्चित पैथोलॉजिस्ट एवं डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. प्रभात रंजन को प्रतिष्ठित फेलोशिप ऑफ कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन (CMA) से सम्मानित किया गया है। हैदराबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

Dr. Prabhat Ranjan
Dr. Prabhat Ranjan

Dr. Prabhat Ranjan : डॉ. प्रभात रंजन हुए सम्मानित

इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस मेडिकल सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल हेल्थकेयर रहा। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चुनिंदा विशेषज्ञों को इसमें आमंत्रित किया गया था। डॉ. प्रभात रंजन को यह सम्मान भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने प्रदान किया।

ये भी पढ़ें : IND vs SA ODI Squad : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे टीम का एलान, केएल राहुल को मिली कमान, इस दमदार खिलाड़ी की हुई एंट्री

Dr. Prabhat Ranjan
Dr. Prabhat Ranjan

इस अवसर पर कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. डॉ. जेए जयलाल ने बिहार में पैथोलॉजी और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए योगदान के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर जागरूकता अभियान चलाने का कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है।

Dr. Prabhat Ranjan
Dr. Prabhat Ranjan

सम्मान मिलने के बाद डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि यह उपलब्धि बिहार की जनता और स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित है तथा आगे भी चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा।

और पढ़ें