Bihar Weather : बिहार में ठंड को लेकर मौसम विभाग (Bihar Weather) ने बड़ी चे’तावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में अगले दो दिनों तक ठंड में और इजाफा होगा। शुक्रवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में पा’रा और गिरने की संभावना है। पछुआ हवा में तेजी से क’नकनी और बढ़ गई है।
बिहार के 32 जिलों में कोल्ड-डे की चे’तावनी
मौसम विभाग Bihar Weather ने बिहार के 32 जिलों के लिए अ’लर्ट जारी कर दिया है और संभावित कोल्ड-डे को देखते हुए सतर्कता बरतने की हि’दायत दी गई है। मौसम की ताजा स्थिति को देखते हुए प्रदेश के उत्तर-पूर्व के 6 जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में कोल्ड-डे की चे’तावनी जारी की गई है। इसके पीछे न्यूनतम तापमान में तेजी से संभावित गि’रावट मानी जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल 8 जनवरी तक ठंड की स्थिति प्रदेशभर में बनी रहेगी। इसके बाद ही मौसम में आंशिक सुधार देखने को मिलेगा।
पछुआ हवाओं ने बढ़ायी क’नकनी
प्रदेश के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में घने कोहरे की स्थिति इन दो दिनों में रहेगी। बिहार की राजधानी पटना समेत 4 शहरों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। गुरुवार को पटना में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे 13.4 पर पहुंच गया है। यहां शाम ढलते ही पूरी तरह से कनकनी बढ़ गई। पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं की रफ्तार काफी है।
विदित है कि गुरुवार को प्रदेश के 5 शहर कोल्ड-डे की चपेट में रहे। भागलपुर में ठुड की स्थिति की वजह से मौसम विभाग ने शीत दिवस की चेतावनी जारी कर दी। वहीं, पूर्णिया, सबौर (भागलपुर), डेहरी (रोहतास), और मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) भी शीतदिवस की चपेट में रहा।
