HomeबिहारBIHAR WEATHER UPDATE : बिहार में सर्दी का टूटेगा 8 साल का...

BIHAR WEATHER UPDATE : बिहार में सर्दी का टूटेगा 8 साल का रिकॉर्ड, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, हो जाएं सा’वधान

BIHAR WEATHER UPDATE : बिहार में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में आसमान साफ होने के बाद शाम के वक्त तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग की माने तो पछुआ हवाओं के कारण लगातार ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। पटना में अब कनकनी (cold weather in Bihar) का अहसास होने लगा है।

टूटेगा 8 साल का रिकॉर्ड!

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से राजधानी में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट (Bihar Weather Update) के मुताबिक आने वाले दो दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। सीवान, गोपालगंज, किशनगंज और पूर्णिया में कोहरे का असर अधिक देखने को मिल रहा है।

बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की माने तो अगले हफ्ते से ठंड काफी बढ़ जाएगी, जिसका असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है। कई जिलों में शीतलहर का प्र’कोप दिखने लगा है। इसका बड़ा कारण है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार बिहार में पिछले 8 साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूट सकता है।

तापमान में गि’रावट

फिलहाल बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। गया के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गया में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। इसके अलावा भागलपुर में 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान, पूर्णिया में 11.7 डिग्री सेल्सियस तापमान, मुजफ्फरपुर में 13.0 डिग्री सेल्सियस, अररिया में 14.2 डिसे, जमुई में 12.04 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

बिहार में ठंड को देखते हुए डॉक्टर्स ने भी लोगों से सा’वधान रहने को कहा है और सुबह-सवेरे ठंड से बचने की हि’दायत दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments