Homeबिहारबक्‍सर के बाबा ब्रह्मेश्‍वर नाथ मंदिर का होगा कायाकल्‍प, बदल जाएगा रघुनाथपुर...

बक्‍सर के बाबा ब्रह्मेश्‍वर नाथ मंदिर का होगा कायाकल्‍प, बदल जाएगा रघुनाथपुर स्टेशन का भी नाम

PATNA : बक्सरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि जिले के ब्रह्मपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रहेश्वर मंदिर के लिए नीतीश सरकार ने खजाना खोल दिया है। अब जल्द ही इस मंदिर का कायाकल्प होगा।

बाबा ब्रहेश्वर मंदिर का होगा कायाकल्प

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण की योजना का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 9 करोड़ की लागत से पूर्ण होने वाली योजनाओं की सौगात लोगों को दी।

बाबा ब्रह्मेश्‍वरनाथ स्‍टेशन होगा नाम

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रहेश्वर मंदिर के पास स्थित रघुनाथपुर स्टेशन का नाम भी बदला जाएगा। रघुनाथपुर स्‍टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्‍वर नाथ स्‍टेशन करने का प्रस्‍ताव रेल मंत्रालय (Railway Ministry) को सरकार की ओर से भेजा जाएगा।

वर्चुअल मोड में हुआ आयोजन

सीएम नीतीश ने वर्चुअल मोड में योजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक स्‍थल का विकास करना जरूरी था। पर्यटन विभाग को इसके लिए योजना बनाने का निर्देश दिया गया। योजना बनाने में देर जरूर हुई लेकिन अब जल्‍द से जल्‍द इसे पूर्ण कराया जाएगा। इस क्रम में सीएम ने पूर्व मंत्री सरयू राय की विशेष रूप से चर्चा की। उनके साथ 1974 से करीबी होने का उल्‍लेख भी किया और कहा कि इस मं‍दिर के लिए इनकी अहम भू‍मिका रही है।

मंदिर में होगी कई सुविधाएं

मंदिर में जलाशय निर्माण के साथ ही चाहरदीवारी, चेंजिंग रूम समेत अन्‍य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मौके पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, बक्‍सर के प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय, सरयू राय भी मौजूद रहे। वर्चुअल मोड में दिल्‍ली से बक्‍सर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments