Cabinet Meeting : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 11 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकार ने जनता के हित में लिया ये बड़ा फैसला

SHARE:

NITISH CABINET MEETING

Cabinet Meeting : बिहार में एकबार फिर नीतीश कैबिनेट (Cabinet Meeting) की बैठक हुई, जिसमें कुल 11 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए गये हैं। सरकार ने कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दी है।

11 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश सरकार (Cabinet Meeting) ने यौन शोषण मामलों की जांच के लिए क्षेत्री विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुजफ्फरपुर और भागलपुर में DNA प्रशाखा की एक-एक यूनिट स्थापित करने के लिए राजपत्रित और अराजपत्रित कोटे के 14 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इसके साथ ही बिहार पुलिस के पीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सिपाही रैंक के पुलिसकर्मियों को दूसरे राज्यों की तर्ज पर अनुसंधान करने की शक्ति प्राधिकृत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

ये भी पढ़ें : अतीक अहमद इन चीजों का था बेहद शौकीन, जानकर उड़ जाएंगे होश, ऐसी थी माफिया की लाइफस्टाइल

CABINET MEETING
NITISH AND TEJASHWI

जनहित में बड़ा फैसला

इसके साथ ही नीतीश सरकार (Cabinet Meeting) ने मधुबनी के तत्कालीन एसीजेएम अशोक कुमार-2 को गंभीर कदाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। नीतीश सरकार ने मोटरयान अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मजूरी दी है। वहीं, भामाशाह की जयंती राजकीय समरोह के तौर पर हर साल 29 अप्रैल को मानने का फैसला लिया है।

CABINET MEETING
CABINET MEETING

सरकार ने लिया ये भी फैसला

नीतीश कैबिनेट (Cabinet Meeting) ने दरभंगा AIIMS से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए 3 अरब से अधिक की राशि खर्च के लिए प्रशासनिक स्वीकृति को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 5 एकड़ भूमि पर भवनों के निर्माण समेत अन्य कार्यों के लिए 49 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

और पढ़ें