Homeझारखण्डसीएम हेमंत सोरेन पर रघुवर दास का बड़ा खुलासा, लगाया ऐसा आरोप...

सीएम हेमंत सोरेन पर रघुवर दास का बड़ा खुलासा, लगाया ऐसा आरोप कि हिल जाएगी सरकार

RANCHI : झारखण्ड की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रघुवर दास ने प्रदेश के मुखिया हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया है। रांची में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए रघुवर दास ने बड़ा खुलासा किया है और हेमंत सोरेन पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

रघुवर दास का बड़ा खुलासा

मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने पद का दुरुपयोग करते हुए और मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नाम पर पत्थर खदान लीज की स्वीकृति ली है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने रांची जिले के अनगड़ा मौजा में अपने नाम पर पत्थर खनन पट्टा की स्वीकृति ली है।

‘सीएम अपने नाम पर चला रहे हैं माइंस’

खनन पट्टा की स्वीकृति के लिए हेमंत सोरेन साल 2008 से ही प्रयासरत थे। इस खुलासे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से इस्तीफा मांगा है। फिलहाल रघुवर दास के इस आरोप के बाद प्रदेश की सियासत में भू’चाल आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुलासा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोक-लाज छोड़कर अपनी तिजोरी भरने में लगे हैं लेकिन अब उनका कच्चा चिट्ठा सामने आ गया है इसलिए अगर थोड़ी बहुत भी नैतिकता शेष है तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।

इसके साथ ही रघुवर दास ने कहा कि ग्रैंड माइनिंग कंपनी में सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भी पार्टनर हैं लिहाजा उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिेए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments