Homeबिहारलालू प्रसाद बने रहेंगे आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अटकलों पर लगा विराम,...

लालू प्रसाद बने रहेंगे आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अटकलों पर लगा विराम, इस दिन होगा राष्ट्रीय अधिवेशन

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। जी हां, लालू प्रसाद राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो बने रहेंगे।

सभी अटकलों पर लगा विराम

बताया जा रहा है कि इस संबंध में आरजेडी के राष्ट्रीय अधिवेशन में फैसला होगा। आरजेडी का राष्ट्रीय अधिवेशन 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसी मीटिंग में आरजेडी के अगले अध्यक्ष पर फैसला सुनिश्चित होगा लेकिन फिलहाल जो अटकले लगाई जा रही थी, अब उसपर विराम लग गया है।

इस संबंध में पटना में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 11 अक्टूबर को पार्टी का खुला अधिवेशन होगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का मनोनयन होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments