CM in Action : एक्शन में CM नीतीश, मंदिरी नाला सहित पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का किया ताबड़तोड़ निरीक्षण, जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

SHARE:

CM in Action

CM in Action : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन (CM in Action) में हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

CM in Action : एक्शन में मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर तक और इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सरपेंटाइन नाले पर भूमिगत नाला के साथ-साथ 4 लेन सड़क के निर्माण कार्य का जायजा (CM in Action) लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले का पक्कीकरण किया जाएगा और इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भूमिगत नाला को ठीक करते हुए इसके ऊपर सड़क निर्माण तेजी से पूर्ण करें ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो।

CM in Action
CM in Action

ये भी पढ़ें : Rabri Devi : राबड़ी देवी से छिन गया बंगला, खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड का आवास, मिला नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

राजीव नगर में जारी निर्माण कार्य का लिया जायजा

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजीव नगर भूमिगत नाले पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इन योजनाओं के पूर्ण होने पर जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी एवं नाले के ऊपर टू-लेन सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन 4 लेन सड़क का भी निरीक्षण किया। साथ ही इस सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ने वाले सम्पर्क पथ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरी नाला पर बनाये जा रहे पथ को जल्द पूर्ण करें।

CM in Action
CM in Action

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ लोगों की आवागमन में सहूलियत को लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। इन पथों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण होने से शहरवासियों को एक दूसरे जगह जाने का वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ और सुगम होगी।

निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुदुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष परासर, बिहार राज्य पथ निर्माण विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें