HomeबिहारCM Nitish ka Elan : 'बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी...

CM Nitish ka Elan : ‘बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली’, CM नीतीश का एलान, कहा : 5 नये एक्सप्रेस-वे का भी होगा निर्माण, 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार

CM Nitish ka Elan : बिहार में 45 हजार नये पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी। इसका एलान शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय पहुंची समृद्धि यात्रा के दौरान किया। साथ ही बिहार में 5 नये एक्सप्रेस-वे के निर्माण की बात भी कही।

CM Nitish ka Elan : ’45 हजार नये पदों पर होगी शिक्षकों की बहाली’

बेगूसराय में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार बिहार को पूरी तरह से मदद कर रही है, जिसकी वजह से प्रदेश में लगातार विकास के काम हो रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुराने दिनों को याद किया और कहा कि साल 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है लेकिन आज राज्य में काफी बदलाव आया है और समाज में पहले की तुलना में ज्यादा अमन-चैन का माहौल है।

CM Nitish ka Elan
CM Nitish ka Elan

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जब से उन्हें काम करने का मौका मिला है, तब से लगातार विकास के लिए काम किया जा रहा है। इस दौरान सभा से जब कुछ महिलाएं जाने लगीं तो सीएम ने उन्हें रूकने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “रुकिए, कहां जा रही हैं, हम काम कर रहे हैं ना। इसके बाद महिलाएं रुक गईं।

ये भी पढ़ें : 6 railway stations renamed : बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों के कल से बदल जाएंगे नाम, सुविधाओं में भी होगा विस्तार

CM Nitish ka Elan
CM Nitish ka Elan

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 45 हजार नये पदों पर शिक्षकों की बहाली का एलान किया और कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बिहार में काफी काम हुआ है। पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन अब बड़े-बड़े आधुनिक और विश्वस्तरीय अस्पताल बनाए जा रहे हैं और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सड़कों का तेजी से निर्माण किया गया है। दूर-दराज के इलाकों को भी सड़क से जोड़ा गया है, जिससे अब राज्य के किसी भी हिस्से से पटना पहुंचने में कम समय लगता है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में भी सरकार ने कई काम किए हैं और मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें : Bihar Weather today : पटना से किशनगंज तक बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ होगी मूसलाधार बरसात, वज्रपात का भी अलर्ट

CM Nitish ka Elan
CM Nitish ka Elan

बेगूसराय की सभा में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में पांच नये एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण सड़कों को डबल लेन किया जाएगा। वहीं, शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रौशन करने वाले प्लेयर्स को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बिहार जल्द ही देश के टॉप प्रदेशों में शुमार होगा। इसके लिए केन्द्र पूरा सहयोग कर रहा है। बेगूसराय के विकास के लिए भी काफी काम किया गया है। बिजली, सड़क से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में काम किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे बिजली उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा। नीतीश कुमार ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़े पैमाने पर काम किया है। अब तक करीब 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जबकि आने वाले समय में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जो महिलाएं अच्छा काम करेंगी, उन्हें दो लाख रुपये की मदद की जाएगी। हर क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कार्य किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र बनाया जा रहा है। सरकारी चिकित्सक को निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments