HomeबिहारCM Nitish Yatra : बिहार के बाद अब देश की यात्रा पर...

CM Nitish Yatra : बिहार के बाद अब देश की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश! मुख्यमंत्री ने बता दिया अपना पूरा प्लान

CM Nitish Yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एकबार फिर सूबे की यात्रा पर निकल गये हैं। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई ‘समाधान यात्रा’ के बाद वे देशभर की यात्रा पर निकल सकते हैं। इसके संकेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने दे दिए हैं और आगामी प्लान भी बता दिया है।

नीतीश कुमार ने बता दिया अपना प्लान

दरअसल, गुरुवार को पश्चिम चंपारण के दरुआबारी गांव से ‘समाधान यात्रा’ (CM Nitish Yatra) की शुरुआत करने के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मीडिया ने सवाल किया कि क्या उनका बिहार के बाद देश की यात्रा का कोई प्लान है? इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दिया कि वे बिहार में घूम-घूमकर कार्यों का जायजा लेने वाले हैं। एकबार वे अपने गृह प्रदेश को देख लें, कहीं कुछ काम बाकी तो नहीं रह गया है तो पूरा कर लें।

ये भी पढ़ें : नीतीश को शिवानंद तिवारी की सलाह, कहा : मुख्यमंत्री स्थगित करें ‘समाधान यात्रा’

यात्रा पर निकले सीएम नीतीश कुमार

देश की सियासत पर नज़र

इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी ‘स’माधान यात्रा’ (CM Nitish Yatra) फरवरी तक चलेगी। इसके बाद विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो जाएगा। उसके बाद देश की यात्रा पर निकलने के बारे में देखेंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश के इस बयान के बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि मार्च 2023 से वे अन्य प्रदेशों की यात्रा पर निकल सकते हैं।

विदित है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजरें अब देश की सियासत पर टिकी हुई हैं। जेडीयू नेता और कार्यकर्ता भी अब उन्हें पीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में नीतीश कुमार ने सिरे से खा’रिज किया है कि वे विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments