Congress leader joins JDU : बिहार कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जेडीयू में शामिल हुए ये बड़े दलित नेता

SHARE:

Congress leader joins JDU

Congress leader joins JDU : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने का खेल शुरू हो गया है। रविवार को बिहार कांग्रेस को एकबार फिर बड़ा झटका (Congress leader joins JDU) लगा है। जी हां, बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक राम (Ashok Ram) ने पार्टी को बाय-बाय बोल दिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए जेडीयू का दामन थाम लिया है।

रविवार को जेडीयू दफ्तर में अशोक राम (Ashok Ram) ने कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में जनता दल यूनाइटेड का दामन (Congress leader joins JDU) थामा। इस मौके पर अशोक राम के पुत्र अतिरेक भी पार्टी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें : Mukesh Sahni : चुनाव से पहले मुकेश सहनी के साथ फिर हो गया ‘खेला’

Congress leader joins JDU
Congress leader joins JDU

जेडीयू में शामिल होने के बाद अशोक राम (Ashok Ram) ने कहा कि “आज का दिन मेरे जीवन का बेहद महत्वपूर्ण क्षण है। मुझे लगता है कि बिहार को इस समय नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेतृत्व की जरूरत है। मैं 2025 में ‘फिर से नीतीश’ के नारे को साकार करने के लिए काम करूंगा।”

डॉ. अशोक राम बिहार कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता माने जाते हैं। वे छह बार विधायक रह चुके हैं। बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रह चुके हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Congress leader joins JDU
Congress leader joins JDU

कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक कृष्णा अल्लावरू के बिहार कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद अशोक राम खुद को पार्टी में हाशिये पर महसूस करने लगे थे। उनकी वरिष्ठता के बावजूद उन्हें कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा था। वहीं, उन्हीं के जातीय समुदाय से राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से भी वे नाराज बताए जा रहे थे। अशोक राम को अब जेडीयू में अपना राजनीतिक भविष्य ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी नजर आ रहा है, यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का बड़ा कदम उठाया।

और पढ़ें