Blast In Delhi : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। ये धमाका (Blast In Delhi) लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर गाड़ी में शाम छह बजकर 55 मिनट पर हुआ है। फिलहाल दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस धमाके में 8 शख्स की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हैं।
Blast In Delhi : दिल्ली में ब्लास्ट
कार में ब्लास्ट (Blast In Delhi) होने के बाद आसपास खड़ी 8 कारों को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इस बात ये ही लगाया जा सकता है कि कार के पुर्जे इधर-उधर बिखरे दिखाई दिए। कार के परखच्चे उड़ गये हैं।

ब्लास्ट की आवाज (Blast In Delhi) इतनी जोरदार थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां चटक गईं। धमाके (Blast In Delhi) के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है और गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA भी जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल फॉरेंसिंक और टेक्निकल एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच रहे हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि ये धमका किस तरह का था। विस्फोट की वजह से आसपास की स्ट्रीट लाइट भी टूट चुकी हैं।

वहीं, इस घटना (Blast In Delhi) पर दिल्ली अग्निशमन विभाग का कहना है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि लाल किले के पास काफी अधिक भीड़ होती है। ऐतिहासिक स्थल होने की वजह से काफी संख्या में लोग आते हैं। यहां पास में ही चांदनी चौक है, जहां मार्केट है और हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं।

फिलहाल इस धमाके (Blast In Delhi) के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है क्योंकि आज ही यानी सोमवार को दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है।
