Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस केस में एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है और सख्ती से पूछताछ की जा रही है। ये गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से हुई है।
Delhi Blast : एक और डॉक्टर हिरासत में
जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से उमर के दोस्त डॉ. सज्जाद अहमद माला को हिरासत में लिया गया है और इंक्वायरी की जा रही है। 27 वर्षीय सज्जाद अहमद माला की दो दिन पहले शादी हुई है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन्हें डिटेन किया है। इन्होंने बत्रा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था और पिछले कुछ समय से अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सीनियर रेसिडेंट के तौर पर कार्यरत थे। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉ. सज्जाद अहमद विस्फोट में खुद को उड़ाने वाले डॉ. मोहम्मद उमर का दोस्त है।
ये भी पढ़ें : दिल्ली ब्लास्ट में पांचवें डॉक्टर का भी कनेक्शन!, लखनऊ के इस इलाके में ATS का छापा

गौरतलब है कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए जोरदार ब्लास्ट में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 लोग बुरी तरह जख्मी हैं, जिनका इलाज LNJP अस्पताल में जारी है। पुलिस सूत्रों की माने तो शुरुआती जांच से यह संकेत मिलता है कि दिल्ली में हुए विस्फोट का फरीदाबाद के आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध हो सकता है,

