Homeझारखण्डपीएम मोदी ने झारखण्ड को दी बड़ी सौगात, देवघर एयरपोर्ट और एम्स...

पीएम मोदी ने झारखण्ड को दी बड़ी सौगात, देवघर एयरपोर्ट और एम्स का किया उद्घाटन

DEOGHAR : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एकबार फिर झारखण्ड को बड़ी सौगात दी है और देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। हवाईअड्डे का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कोलकाता की फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाई। देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद इलाके के लोगों में काफी खुशी है।

“झारखण्ड के विकास को मिलेगा बल”

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देवघर से झारखण्ड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने 16 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे झारखंड के विकास को बल मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि देवघर एयरपोर्ट का सपना लंबे समय से देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

देवघर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

एम्स का ऑनलाइन किया उद्घाटन

इसके साथ ही पीएम मोदी ने देवघर 250 बेड वाले एम्स का ऑनलाइन उद्घाटन किया, जिसके बाद वह सीधा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए निकल गए। एयरपोर्ट से बैद्यनाथ धाम मंदिर की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। रोड शो करते हुए वो मंदिर जा रहे हैं। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं।

देवघर में पीएम मोदी का रोड शो

बाबा मंदिर में पूजा- अर्चना करने के बाद पीएम सीधा देवघर कॉलेज स्थित सभा स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग एक घंटे का होगा। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मंदिर में ही 22 देवी-देवताओं की पूजा करेंगे। यहां वो काली पूजा भी करेंगे। इसका विशेष महत्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments