Encounter in Patna : बेखौफ बदमाशों के खिलाफ पटना पुलिस अब एक्शन आ गई है लिहाजा लगातार एनकाउंटर का दौर शुरू हो गया है। पटना पुलिस ने एकबार फिर कुख्यात को दौड़ा कर गोली मारी है। शुक्रवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 6 राउंड गोलियां चली है, जिसमें पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के दामाद से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात मैनेजर राय को गोली लगी है।
Encounter in Patna : पटना पुलिस के एक्शन से हड़कंप
पटना एसटीएफ और खगौल पुलिस के इस एक्शन से हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ के दौरान मैनेजर राय के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो कारतूस और एक कट्टा बरामद किया है। मामला खगौल थाना क्षेत्र के खगौल लख के पास का है।

कई मामले हैं दर्ज
जानकारी के मुताबिक कुख्यात मैनेजर राय पर हत्या और रंगदारी समेत 20 केस हैं। वह दीदारगंज का निवासी है और साल 2022 में खगौल में हुई डॉ. मो. अनवर आलम की हत्याकांड में शामिल रहा है। साथ ही कई रंगदारी, हत्या और लूट जैसे संगीन मामलों में शामिल रहा है।

जानिए क्या बोले एसएसपी
इस संबंध में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मैनेजर राय को पटना पुलिस तलाश रही थी। इसपर 20 से ज्यादा केस है। हत्या के केस भी है। कुछ केस में वांटेड भी है। इनाम भी घोषित था। हमें जानकारी मिली कि वो क्षेत्र में आया हुआ है। घेराबंदी की गई। तलाशी शुरू की गई। मैनेजर ने देखा कि पुलिस चेकिंग कर रही है तो वो भागने लगा। उसे सरेंडर के लिए बोला गया। स्कूटी छोड़ भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

