Homeक्राइमEx Minister Wife Road Accident : बाल-बाल बचीं बिहार के पूर्व मंत्री...

Ex Minister Wife Road Accident : बाल-बाल बचीं बिहार के पूर्व मंत्री की पत्नी, भीषण सड़क हादसे की हुईं शिकार

Ex Minister Wife Road Accident : बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। बेलगाम रफ्तार की वजह से ही बिहार के पूर्व मंत्री की पत्नी एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। इस हादसे में पूर्व मंत्री की पत्नी की फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Ex Minister Wife Road Accident : बाल-बाल बचीं पूर्व मंत्री की पत्नी

ये हादसा पटना के मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर हुआ है, जहां बेकाबू सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू की पत्नी की कार में जोरदार टक्कर मार दी। ये हादसा मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर दाहौर गांव के पास हुआ है। इस दौरान पूर्व मंत्री की पत्नी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ पटना से मोकामा जा रही थीं, तभी सीमेंट लदा ट्रैक्टर अचानक सड़क पार करने लगा, जिससे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर टकरा गई।

ये भी पढ़ें : Ishan kishan girlfriend : करोड़ों की मालकिन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान, करती हैं ये काम

Ex Minister Wife Road Accident
Ex Minister Wife Road Accident

टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गाड़ी में सवार पूर्व मंत्री की पत्नी, उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Ex Minister Wife Road Accident
Ex Minister Wife Road Accident

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। फिलहाल ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments