Firing in Patna : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना का ये इलाका, दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन युवकों को मारी गोली, मचा हड़कंप

SHARE:

Firing in Patna

Firing in Patna : राजधानी पटना का दीदारगंज थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। इस इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मामला इतना अधिक बढ़ गया कि तीन युवकों को गोली मार दी गई।

Firing in Patna : थर्राया दीदारगंज का इलाका

फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुछ दिन पहले ही दो गुटों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। पीड़ितों की माने तो थाने से लौटते वक्त तकरीबन 50 लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। इस दौरान तीन युवकों को गोली लग गई।

ये भी पढ़ें : Attack on Police : बिहार में पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी जख्मी, गाड़ियों में भी तोड़फोड़, इलाके में मचा बवाल

Firing in Patna
Firing in Patna

इनमें अंकित कुमार, विकास कुमार और साहिल कुमार के गोली लगी है। विकास और साहिल के पैर में गोली लगी, जबकि अंकित के सीने में गोली लगी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल अंकित तो पटना एम्स रेफर किया गया है, वहीं विकास और साहिल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Firing in Patna
Firing in Patna

फिलहाल इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त किया जा रहा है और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। वहीं, फतुहा एसडीपीओ के मुताबिक पुलिस ने हालात को कंट्रोल कर लिया है। मौका-ए-वारदात से कई खोखे भी बरामद किए गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें