Homeक्राइमBihar Election 2025 : वोटरों को धमकाने वाला मुखिया प्रतिनिधि गिरफ्तार, वायरल...

Bihar Election 2025 : वोटरों को धमकाने वाला मुखिया प्रतिनिधि गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar Election 2025 : बिहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है और वोटिंग के दौरान एक विशेष पार्टी को वोट देने के लिए धमकाने वाले मुखिया प्रतिनिधि को दबोच लिया है। पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद की है।

Bihar Election 2025 : मुखिया प्रतिनिधि गिरफ्तार

ये पूरा मामला नवादा के रोह थाना क्षेत्र का है, जहां एक मुखिया प्रतिनिधि अपने साथियों के साथ ग्रामीणों के साथ मारपीट कर रहा था और एक विशेष पार्टी को वोट नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की और वीडियो की सत्यता के आधार पर मुखिया प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, इस पूरे मामले के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर रोह थाना कांड संख्या 385/25 दिनांक 12 नवंबर 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू कर दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की और सत्यापन करने के साथ-साथ गांव वालों से पूछताछ की और मामले में सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें : Firing in Patna : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना का ये इलाका, दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन युवकों को मारी गोली, मचा हड़कंप

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

आरोपी की शिनाख्त मरूई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयकरण यादव के रूप में की गई है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि जयकरण यादव का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रोह थाने में कई मामले दर्ज हैं।

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments