Alan Rickman : एलन रिकमैन के लिए Google ने बनाया खास डूडल, इस फेमस मूवी के किरदार को कर दिया था अमर

SHARE:

Alan Rickman

Alan Rickman : इंग्लिश एक्टर एलन रिकमैन (Alan Rickman) को Google ने खास तौर पर याद किया है। गूगल ने 30 अप्रैल को इस इंग्लिश एक्टर के लिए खास डूडल बनाया है। इस खास डूडल की बड़ी वजह है एलन को ब्रॉडवे प्ले ‘लेस लिआइसंस डेंजरस’ में उनके शानदार प्रदर्शन के 36 साल पूरे होने पर समर्पित किया गया है।

Google ने बनाया खास डूडल

एलन रिकमैन (Alan Rickman) का जन्म 21 फरवरी 1946 को वेस्ट लंदन में हुआ था। मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में उन्होंने प्रो. सेवरेस स्नेप का किरदार निभाकर जीवंत कर दिया था। डाई हार्ड फिल्म की बात करें तो उन्होंने इस मूवी में हंस ग्रूबर का किरदार निभाकर खलनायक की एक नयी परिभाषा गढ़ दी थी।

ये भी पढ़ें : मोबाइल कॉलिंग का इस दिन से बदल जाएगा नियम, अब नहीं आएगा 10 डिजिट वाले नंबर्स से कॉल

Alan Rickman

बहुमुखी प्रतिभा के धनी

एलन रिकमैन (Alan Rickman) एक एक्टर के साथ-साथ गजब के पेंटर भी हैं। उन्होंने ग्राफिक डिजाइनिंग की भी पढ़ाई की है। Google पेज के मुताबिक वे रॉयल शेक्सपियर कंपनी में शामिल हो गये थे, जहां वह द टेम्पेस्ट एंड लव्स लॉस्ट में दिखाई दिए। उन्होंने 1985 में लेस लिआइसंस डेंजरस ड्रामा में एंटी हीरो का किरदार निभाया था और खूब वाहवाही लूटी थी।

Alan Rickman
Alan Rickman

डायरेक्शन में भी आजमाया हाथ

उन्होंने (Alan Rickman) डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया और तीन ड्रामे के साथ-साथ दो मूवी का निर्देशन भी किया। इस दौरान कई पुरस्कार भी जीते। वे हैरी पॉटर सीरीज के बाद इंटरनेशनल लेवल पर काफी फेमस हो गये। उन्होंने हैरी पॉटर सीरीज की सभी 8 फिल्मों में किरदार निभाया ।

और पढ़ें