Groww IPO Listing Price : ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ग्रो (Groww) का आईपीओ निवेशकों के लिए लकी साबित हुआ है। BSE पर कंपनी का शेयर 114 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस से करीब 14 फीसदी ऊंचा है।
Groww IPO Listing Price : ग्रो IPO की धमाकेदार एंट्री
मार्केट एक्सपर्ट्स की माने तो ग्रो की मजबूत वित्तीय स्थिति, बढ़ता यूजर बेस और डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म की तेजी से बढ़ती मांग ने निवेशकों का भरोसा कंपनी में और बढ़ाया है। ग्रो का 6,632 करोड़ रुपये का आईपीओ निवेशकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रिय रहा था। इश्यू को कुल मिलाकर 17.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई और उनका हिस्सा 22 गुना तक सब्सक्राइब हुआ।

रिटेल निवेशकों का बढ़ा उत्साह
वहीं, रिटेल निवेशकों का उत्साह भी कम नहीं रहा। उनका हिस्सा 9.4 गुना भरा गया। इसके अलावा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा भी कई गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ, जिससे मार्केट में इसकी लिस्टिंग की उम्मीदें पहले से ही मजबूत हो गई थीं।
वित्तीय वर्ष 2025 में कंपनी ने 4,061 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की थी और इस दौरान 1,824 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (Net Profit) कमाया। यह पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी छलांग मानी जा रही है। ग्रो को अब मार्केट में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

ग्रो शेयर की लिस्टिंग, ग्रो मार्केट की उम्मीदों से बेहतर रही, जहां लिस्टिंग से पहले अनलिस्टेड शेयर आईपीओ प्राइस से करीब 5% प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे थे, जबकि पब्लिक सब्सक्रिप्शन से पहले यह प्रीमियम लगभग 17% था।

