Hardik Pandya marriage : फिर शादी करेंगे हार्दिक पांड्या, पूरा परिवार उदयपुर के लिए रवाना, एक बच्चे के हैं पिता

SHARE:

hardik pandya second marriage

Hardik Pandya marriage : क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट यानी टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya marriage) एकबार फिर से शादी करने जा रहे हैं। एक बच्चे के पिता हार्दिक पांड्या ने ये बड़ा फैसला लेकर प्रशंसकों को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक बार फिर शादी के बंधन में बंधेंगे।

फिर शादी करेंगे हार्दिक पांड्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya marriage) राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगे। वे वैलेंटाइन-डे के मौके पर अपनी 30 वर्षीया पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ फिर से सात फेरे लेंगे। ये शादी समारोह 13 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए पूरा परिवार उदयपुर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि गुपचुप तरीके से इस शादी की तैयारी करीब 2 महीनों से चल रही है।

ये भी पढ़ें : मो. शमी का ईगो हुआ हर्ट, अक्षर पटेल की बोलती कर दी बंद

हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा

भव्य तरीके से होगी शादी

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya marriage) ने बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ 31 मई 2020 को शादी की थी। उस वक्त दोनों ने कोर्ट में शादी की थी और बेहद जल्दबाजी में दोनों ने शादी की थी। कोर्ट में शादी (Hardik Pandya marriage) के करीब 7 महीने बाद हार्दिक पांड्या पिता बन गये थ। नताशा ने एक स्वस्थ बच्चे (अगस्त्य) को जन्म दिया था। फिलहाल अब ये शादी काफी भव्य तरीके से होगी। इसमें हल्दी से लेकर संगीत का प्रोग्राम भी होगा।

HARDIK PANDYA MARRIAGE
HARDIK PANDYA MARRIAGE
बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक

विदित है कि हार्दिक पांड्या ने 1 जनवरी 2020 को सर्बिया की रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा से सगाई की थी।

और पढ़ें