Heavy Rain in Bihar : बिहार के इन 26 जिलों में अगले 2 घंटे में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

SHARE:

Aaj ka Mausam

Heavy Rain in Bihar : बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश (Heavy Rain in Bihar) होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटे में प्रदेश के समस्तीपुर, पटना, औरंगाबाद, दरभंगा, सुपौल, वैशाली, गया, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, जमुई, बांका, मुंगेर, मधुबनी, नवादा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिले में बारिश (Heavy Rain in Bihar) होने की संभावना है। इसके साथ ही यहां मेघ-गर्जन और तेज हवा चलने के आसार हैं।

Heavy Rain in Bihar
Heavy Rain in Bihar

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

Heavy Rain in Bihar
Heavy Rain in Bihar

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।

और पढ़ें