HomeबिहारTrain Me Aag : पूर्णिया एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Train Me Aag : पूर्णिया एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Train Me Aag : बिहार के पूर्णिया जा रही ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आ रही है। गुरुवार की सुबह आनंद विहार से पूर्णिया जा रही ट्रेन नंबर 05580 पूर्णिया एक्सप्रेस में आग लगी है। जानकारी के मुताबिक सामान रखने वाली बोगी यानी लगेज बोगी में अचानक से धुआं उठते देख अफरा-तफरी मच गयी।

ये हादसा साहिबाबाद स्टेशन पर हुई है। उस वक्त पूर्णिया एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी थी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग लगने की वजह से कोच में रखा कई सामान जलकर राख हो गया है।

ये भी पढ़ें : IAS Transfer : बिहार में कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Train Me Aag
Train Me Aag

अगलगी की खबर सुनते ही रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया है। बड़ी बात ये है कि इस हादसे में जनहानि का नुकसान नहीं हुआ है।

Train Me Aag
Train Me Aag
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments