HomeबिहारIAS Transfer : बिहार में कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अधिसूचना जारी,...

IAS Transfer : बिहार में कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

IAS Transfer : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि प्रदेश में एकबार फिर कई IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। साथ ही कई अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल को स्थानांतरित कर गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। गन्ना उद्योग विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह जांच आयुक्त और उद्योग विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

IAS Transfer
IAS Transfer
IAS Transfer
IAS Transfer

इसके साथ ही जल संसाधन विभाग के अपर सचिव यशपाल मीणा को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। निबंधन महानिरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह को स्थानांतरित कर निबंधक सहयोग समितियां, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, अंशुल अग्रवाल, निबंधक सहयोग समितियां, बिहार, पटना को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक निबंधन महानिरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments