Ishan Kishan : T20 Mens world cup 2026 में धूम मचाने वाले टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के लाल ईशान किशन (Ishan Kishan) जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Ishan Kishan : शादी के बंधन में बंधेंगे ईशान किशन!
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 मैच से पहले ईशान किशन की शादी की खबरें जोर पकड़ ली हैं क्योंकि उनके दादा जी ने बताया है कि वे किससे शादी करने वाले हैं और दुल्हनिया का नाम क्या है? ईशान किशन के दादा अनुराग पाण्डेय की माने तो ईशान किशन जिससे भी विवाह करेंगे, उन्हें और पूरे परिवार को खुशी-खुशी मंजूर होगा।
ईशान की शादी को लेकर दादा जी खुश
ईशान किशन के दादा जी की माने तो ईशान के बड़े भाई ने भी अपनी मनपसंद लड़की से ही शादी की थी और ईशान किशन भी वैसा ही करेंगे। दादा अनुराग पाण्डेय ने ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का जिक्र किया और बताया कि अदिति (Aditi Hundia) ईशान किशन की गर्लफ्रेंड है और वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने एक बार कहा कि आपका इंटरव्यू अदिति ने देखा था, वो काफी खुश थी।
ये भी पढ़ें : Kanishk Chauhan : भारत को मिला धाकड़ ऑलराउंडर, खड़े-खड़े लगाता है लंबे-लंबे छक्के

अदिति के पिता हैं बड़े कारोबारी
गौरतलब है कि ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के पिता जयपुर में कारोबारी हैं। अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। यहीं से उनको मॉडलिंग की दुनिया में एक अलग पहचान मिलनी शुरू हुई थी। आदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं। फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

2019 IPL के दौरान ही ईशान किशन और अदिति हुंडिया के बीच अफेयर की चर्चा होने लगी थी। स्टैंड में अदिती की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी।

