RCP Singh ki Wapasi : आरसीपी सिंह की जल्द जेडीयू में हो सकती है वापसी, सियासी कयासों का बाजार गर्म

SHARE:

RCP Singh ki Wapasi

RCP Singh ki Wapasi : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे आरसीपी सिंह की जल्द ही जेडीयू में वापसी हो सकती है। उनकी जेडीयू में वापसी की अटकलें इस वक्त बिहार के सियासी गलियारों में जोर पकड़ रही हैं। इसके संकेत भी मिलने लगे हैं।

RCP Singh ki Wapasi : जेडीयू में हो सकती है वापसी

कहा जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद आरसीपी सिंह की एकबार फिर जेडीयू में वापसी हो सकती है। दरअसल, पटना में मकर संक्रांति के एक भोज के दौरान इस बात को बल मिला और तो और आरसीपी सिंह के सुर भी अब बदले नजर आ रहे हैं।

RCP Singh ki Wapasi
RCP Singh ki Wapasi

सियासी कयासों का बाजार गर्म

दरअसल, पटेल समाज द्वारा मकर संक्रांति के भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह भी शामिल हुए। हालांकि, टाइमिंग का फर्क था लिहाजा दोनों की आमने-सामने मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन मुख्यमंत्री के जाने के बाद आरसीपी सिंह ने जब मीडिया से बात की तो सियासी कयासों का बाजार गर्म हो गया।

ये भी पढ़ें : Sadak Durghatna : देश में सर्वाधिक दुर्घटना वाले जिलों में बिहार के 6 जिले, जीरो फ़ैटलिटी जिलों में शामिल

RCP Singh ki Wapasi
RCP Singh ki Wapasi

भारत रत्न दिए जाने की मांग का किया समर्थन

मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बताया और कहा कि उनका रिश्ता किसी एक मौके या पद से जुड़ा नहीं है। जब आरसीपी सिंह से सवाल किया गया कि, नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह साथ आ सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि, खरमास के बाद आपकी जेडीयू में वापसी होगी? इस पर उन्होंने कहा कि, यह आपको जल्द ही पता चल जाएगा। आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का भी समर्थन किया।

RCP Singh ki Wapasi
RCP Singh ki Wapasi

फिलहाल आरसीपी सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के नेता हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी।

और पढ़ें