Homeराष्ट्रीयJio Studios Sikya Entertainment Deal : जियो स्टूडियोज़ ने ऑस्कर विजेता 'सिख्या...

Jio Studios Sikya Entertainment Deal : जियो स्टूडियोज़ ने ऑस्कर विजेता ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी

Jio Studios Sikya Entertainment Deal : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिज़नेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) ने सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का ₹150 करोड़ में अधिग्रहण किया है। यह निवेश 2 फरवरी 2026 को पूरा हुआ, इस निवेश के साथ ही रिलायंस की मीडिया और कंटेंट इकाई जियो स्टूडियोज़ की मनोरंजन उद्योग में स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है।

Jio Studios Sikya Entertainment Deal : ₹150 करोड़ में पूरी हुई डील

गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा स्थापित सिख्या एंटरटेनमेंट ने पिछले एक दशक में भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। सिख्या देश की एकमात्र प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने ऑस्कर पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। कंपनी को ऑस्कर पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस. और द एलीफेंट व्हिस्परर्स के लिए मिला है, जबकि मसान, सूररई पोट्रु और कथल जैसी फिल्मों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें : Weather alert : बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने घने कोहरे की भी जारी की चेतावनी

Jio Studios Sikya Entertainment Deal
Jio Studios Sikya Entertainment Deal

जियो स्टूडियोज़ ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अहम भूमिका निभाई है और भारतीय दर्शकों को दुनिया से जोड़ा है। धुरंधर, लापता लेडीज़ और स्त्री 2 जैसी सफल फिल्मों के जरिए जियो स्टूडियोज़ देश की कंटेंट इंडस्ट्री में एक मजबूत नाम बन चुका है।

Jio Studios Sikya Entertainment Deal
Jio Studios Sikya Entertainment Deal

इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए जियो स्टूडियोज़ की प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने कहा, “सिख्या एंटरटेनमेंट ने हमेशा ऐसी कहानियां पेश की हैं, जो गहराई से भारतीय होने के साथ-साथ वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ती हैं। यह साझेदारी उन क्रिएटर्स के साथ काम करने की हमारी दीर्घकालिक सोच को दर्शाती है, जो रचनात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक सच्चाई को महत्व देते हैं।”

Jio Studios Sikya Entertainment Deal
Jio Studios Sikya Entertainment Deal

वहीं सिख्या एंटरटेनमेंट के संस्थापक गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा, “हम हमेशा से मानते आए हैं कि कहानियों में लोगों को संस्कृतियों, भाषाओं और सीमाओं के पार जोड़ने की ताकत होती है। जियो स्टूडियोज़ के साथ यह साझेदारी हमें अपनी कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने और देशभर से नए टैलेंट को आगे लाने का अवसर देगी। यह साझेदारी आत्मविश्वास से भरे उभरते भारत की आवाज़ और कहानियों को और मजबूत करेगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments