IMD Rain Warning Cyclone Alert : आ रहा चक्रवाती तूफान, मचाएगा तबाही!, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी, जानें बिहार-झारखण्ड का अपडेट

SHARE:

IMD Rain Warning Cyclone Alert

IMD Rain Warning Cyclone Alert : मौसम विभाग ने एकबार फिर मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसकी वजह से चक्रवाती तूफान आने की पूरी संभावना है। चक्रवाती तूफान की वजह से ही भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्वी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके 24 अक्टूबर तक और भी तेजी पकड़ने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और 25 अक्टूबर को ये और तेज हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान के रूप में तब्दील हो जाएगा।

इसकी वजह से 27 और 28 अक्टूबर को ओडिशा के साथ-साथ तटीय आंध्रप्रदेश में भारी बारिश (IMD Rain Warning Cyclone Alert) होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही 29 अक्टूबर को ओडिशा में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में कम दबाव की वजह से 27 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 23-25 अक्टूबर के बीच केरल में भारी बारिश होगी।

ये भी पढ़ें : अभी खत्म नहीं हुई मौसम की आफत!, बिहार-यूपी समेत इन 17 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जानिए बिहार के किन इलाकों में पड़ेगी मौसम की मार

झारखण्ड में भी होगी बारिश

इस चक्रवाती तूफान का बिहार के साथ-साथ झारखण्ड में भी इसका असर (IMD Rain Warning Cyclone Alert) देखने को मिलेगा। 27 अक्टूबर से सूबे में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो 27 अक्टूबर की सुबह से ही प्रदेश में आंशिक बादल छाएंगे। इस दिन राज्य के पूर्वी, दक्षिण और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है लेकिन 28 तारीख को मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा।

IMD Rain Warning Cyclone Alert
IMD Rain Warning Cyclone Alert

इन इलाकों में होगी भारी बारिश

28 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह 29 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण, मध्य और उत्तर-पश्चिमी भागों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें : पेंशन के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा!

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी    IMD Rain Warning Cyclone Alert

उत्तर भारत में 24 अक्टूबर के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर असर डालने की उम्मीद है। इस सिस्टम से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तक भी हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और 23 से 27 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, 23 से 26 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, 23 और 24 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 27 से 29 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में काफी ज्यादा बारिश होगी।

IMD Rain Warning Cyclone Alert
IMD Rain Warning Cyclone Alert

IMD Rain Warning Cyclone Alert

26 से लेकर 29 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 28 और 29 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, 27 से 29 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप और तेलंगाना, 25 से लेकर 29 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 23 और 24 अक्टूबर के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में तूफान के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

और पढ़ें