Khan Sir : हिरासत में लिए गये मशहूर टीचर खान सर, BPSC में नॉर्मलाइजेशन का कर रहे हैं विरोध

SHARE:

Khan Sir


Khan Sir : पटना की सड़कों पर जारी महाआंदोलन से माहौल गरमा गया है। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। छात्रों की मांगें, पुलिस की कार्रवाई के बाद अब लोकप्रिय शिक्षक खान सर (Khan Sir) को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उन्हें गर्दनीबाग थाने में रखा गया है। इसके साथ ही छात्र नेता दिलीप कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल खान सर को रिहा कर दिया गया है।

khan sir

वहीं, खान सर ने कहा है कि जबतक नॉर्मलाइजेशन खत्म नहीं होगा, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। मैं अभ्यर्थियों के साथ हमेशा हूं। जब रद्द हो जाएंगे तो हम चले जाएंगे। हम खुद यही रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि BPSC आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करे कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। बीपीएससी के अंदर भारी गड़बड़ी चल रही है। खान सर ने कहा कि डीएसपी और एसडीएम की सीटें यह लोग बेच रहे हैं। नॉर्मलाइजेशन में नुकसान होगा। एक अभ्यर्थी से अलग और दूसरे अभ्यर्थी से अलग सवाल पूछा जाएगा। परीक्षा में एक ही सेट का क्वेश्चन पेपर होगा तो सभी अभ्यर्थियों को बराबर मौके मिलेंगे।

वहीं, खान सर को हिरासत में लिए जाने की ख़बर का पटना एसएसपी राजीव मिश्र ने खंडन किया है और कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। खान सर को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है। ये बात पूरी तरह से बेबुनियाद है।

दरअसल, इससे पहले पटना में शुक्रवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी बीपीएससी कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और आयोग से नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को तुरंत वापस लेने की मांग करने लगे।

ये भी पढ़ें : बिहार में ठंड होगी और प्रचंड, बढ़ेगी कनकनी, यहां होगी बारिश, झारखण्ड समेत इन राज्यों में गिरेगा पारा

Khan Sir
Khan Sir

हालात तब बिगड़ गए जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए लेकिन आंदोलनकारियों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। खान सर की गिरफ्तारी के बाद छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई है। उनके समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई को अन्याय करार दिया।

Khan Sir
Khan Sir
और पढ़ें