BPSC Normalization : बीपीएससी ने नॉर्मलाइजेशन को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन, कर दिया सब क्लियर, तय वक्त पर होगी परीक्षा

SHARE:

BPSC 70th Exam

BPSC Normalization : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि BPSC ने एक प्रेस नोट जारी किया है और सारी बातों को क्लियर किया है। इस नोटिफिकेश के मुताबिक तय वक्त पर ही एग्जाम होगा। इस नोटिफिकेशन में बीपीएससी (BPSC Normalization) ने कई बातों को स्पष्ट किया है।

बीपीएससी द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि दिनांक 13.12.2024 (शुक्रवार) को आयोजित की जाने वाली एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन (BPSC Normalization) प्रक्रिया अपनाये जाने संबंधित भ्रामक खबरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलायी जा रही है. आयोग स्वयं हतप्रभ है कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाए जाने संबंधी भ्रामक खबर कैसे एवं कहां से आयी हैं जबकि नॉर्मलाइजेशन अपनाये जाने संबंधी कोई प्रस्ताव ही नहीं था.

BPSC Normalization
BPSC Normalization

आयोग द्वारा उक्त परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया (BPSC Normalization) अपनाए जाने संबंधी काल्पनिक अफवाह फैलाने का प्रयास कतिपय कोचिंग संचालकों एवं कथित छात्र नेताओं द्वारा अभ्यर्थियों को जानबूझकर दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से किया गया है.

इस संबंध में स्पष्ट करना है कि एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगित्ता परीक्षा हेतु प्रकाशित विज्ञापन के किसी कण्डिका में इस परीक्षा हेतु Normalization अपनाने का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही उसके बाद आयोग स्तर से उक्त परीक्षा Normalization प्रक्रिया से कराने की सूचना प्रकाशित की गई है।

BPSC Normalization
BPSC Normalization

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि 13.12.2024 (शुक्रवार) को एकल पाली में (12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक) आयोजित की जायेगी, जिसमें Normalization जैसी कोई प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव नहीं है।

आयोग द्वारा उक्त परीक्षा के लिये विज्ञापन का प्रकाशन दिनांक 23.09.2024 को किया गया था, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 28.09.2024 से 18.10.2024 निर्धारित की गयी थी। तत्पश्चात् अभ्यर्थियों की माँग एवम् उनके हित को देखते हुये ऑनलाइन आवेदन की तिथि को विस्तारित करते हुये 04.11.2024 तक की गयी थी।

BPSC Normalization
BPSC Normalization

आयोग हमेशा से अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुये कदाचाररहित तरीके से परीक्षाओं का आयोजन करता आया है, जिसके लिये कई आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाये गये है, जिसमें Multiset Paper तैयार करना भी उसी का एक अहम हिस्सा है, जिसमें से परीक्षा का आयोजन किसी एक सेट से कराया जायेगा। अतः अभ्यर्थी उक्त परीक्षा के लिये तैयारी करें और शांतिपूर्ण रूप से परीक्षा में भाग लें।

और पढ़ें