LPG Control Room Bihar : LPG की समस्या के निदान के लिए विभाग ने बनाया नियंत्रण कक्ष, जानिए कब से कब तक रहेगा कार्यरत

SHARE:

LPG Control Room Bihar

LPG Control Room Bihar : बिहार में प्राकृतिक गैस (एलपीजी) से संबंधित समस्याओं को तुरंत दूर करने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण ने पटना में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यरत रहेगा।

LPG Control Room Bihar : विभाग ने बनाया नियंत्रण कक्ष

इस अवधि के दौरान राज्य के उपभोक्ता एलपीजी की उपलब्धता, वितरण अथवा उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के संबंध में इस विभागीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। आमलोग अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों से नियंत्रण कक्ष को टेलीफोन नंबर – 0612-2233050 पर अवगत करा सकते हैं ताकि विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें : Bihar Breaking : बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी!, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

LPG Control Room Bihar
LPG Control Room Bihar

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अनावश्यक भ्रमित होने के बजाय विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, जिससे समस्याओं का शीघ्र निदान सुनिश्चित किया जा सके।

और पढ़ें