HomeबिहारMahashivratri : हर-हर महादेव के नारों से गूंजा भोजपुर का अंधारी गांव,...

Mahashivratri : हर-हर महादेव के नारों से गूंजा भोजपुर का अंधारी गांव, बालभक्तों ने निभायी अनोखी परंपरा

Mahashivratri : आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri) है। इस मौके पर भोजपुर के सहार प्रखंड के अंधारी गांव में बालभक्तों का रेला लगा हुआ है, जहां बालभक्तों की टोली ने पिछले 33 सालों से जलाभिषेक की चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया। सोन नदी में स्नान करने के बाद सादगी और श्रद्धा के साथ बालभक्त एक किमी दूर गांव के सभी शिवालयों (Mahashivratri) में जाकर जलाभिषेक करते हैं। आज भी ये परंपरा कायम है।

शिवालयों में उमड़े बालभक्त

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर आज भी गांव के बालभक्तों ने सोन नदी के जल से प्रातःकाल ही श्रद्धापूर्वक बोलबम, हर-हर महादेव के जयकारे के साथ शिवलिंगों पर जलार्पण किया। ये परंपरा साल 1989 से चली आ रही है। बताया जाता है कि साल 1989 से महाशिवरात्रि के अवसर पर आरंभ बालभक्तों द्वारा शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाता है। इस खास दिन पर सूर्योदय होते ही पूरा गांव शिवभक्ति में डूब जाता है।

ये भी पढ़ें : Emotional Story : सुबह हुआ मां का निधन और दोपहर में मैट्रिक परीक्षा देने पहुंच गई छात्रा, जज्बे को सलाम

बालभक्तों की टोली
शिवालयों में जाती बालभक्तों की टोली
जल चढ़ाने के बाद बालभक्त

भक्ति में डूबा समूचा गांव

हर साल की भांति इस साल भी बालभक्त सुबह-सवेरे जगकर कांवर के साथ सोन नदी से जल लाकर और बोलबम के जयकारे के साथ शिवालयों में जल अर्र्पित किए। इस खास मौके पर पूरा गांव शिवभक्ति में डूबा हुआ है। गांव में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments