Mahila Rojgar Yojana : चुनाव से पहले ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी, हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये देगी बिहार सरकार

SHARE:

36 IAS Officer Transfer

Mahila Rojgar Yojana : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। नीतीश सरकार ने अब से कुछ देर पहले महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इसके तहत बिहार सरकार आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की राशि पहली किस्त के तौर पर देगी। इच्छुक महिलाओं से आवेदन लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है। जरूरत पड़ने पर नगर विकास एवं आवास विभाग का सहयोग लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : PM Modi Abuse case : पीएम मोदी को गाली देने वाला गिरफ्तार, यहां जानिए पूरा नाम और पता

Mahila Rojgar Yojana
Mahila Rojgar Yojana

सितंबर 2025 से महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि का हस्तांतरण शुरू हो जाएगा। रोजगार शुरू करने के छह माह बाद मूल्यांकन किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जा सकेगी। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहर तक हाट-बाजार का विकास किया जाएगा।

Mahila Rojgar Yojana
Mahila Rojgar Yojana

गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी है। सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे परिवार एवं राज्य की प्रगति में और बड़ी भूमिका निभा सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से रोजगार के स्थानीय अवसर बढ़ेंगे और लोगों को रोजगार की तलाश में राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

और पढ़ें