BJP Workers Protest : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहे जाने की वजह से सूबे का सियासी पारा गरमा गया है। शुक्रवार को पटना का माहौल पूरी तरह से गरम हो गया।
BJP Workers Protest Over PM Abuse
शुक्रवार को कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर भिड़ंत (BJP Workers Protest) हो गई। बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता भी मैदान में उतर आए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और सड़क पर जाम लग गया। इस मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता दफ्तर के गेट पर धरने पर बैठ गए।
इस मामले पर बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि “मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा।
वहीं, DSP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प (BJP Workers Protest) पर कहा कि “पत्थरबाजी हुई है। हम विस्तृत पूछताछ करेंगे और यदि किसी संपत्ति की हानि हुई है तो उस संबंध में थाने में आवेदन जरूर किया जाएगा और उस संबंध में जांच की जाएगी। हमें जैसे ही घटना की जानकारी मिली, हमने त्वरित कार्रवाई की है। आस-पास के थानों को भी सूचना दी गई और उन्हें मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। स्थानीय थाने से हम बात करेंगे कि उन्हें इसकी (प्रदर्शन की) जानकारी कब मिली थी।”
ये भी पढ़ें : PM Modi Abuse case : पीएम मोदी को गाली देने वाला गिरफ्तार, यहां जानिए पूरा नाम और पता

अपशब्द कहे जाने के मामले ने पकड़ा तूल
गौरतलब है कि ये मामला पूरे बिहार में काफी तूल पकड़ लिया है। बीते दिनों दरभंगा में एक सभा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली दी गई थी। गाली देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा बताया जा रहा है।
दरभंगा के अतरबेल में एक सभा के दौरान उसने ही मंच से पीएम मोदी के बारे में अपशब्द कहे थे। सार्वजनिक रूप से गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव का रहवासी है।

गृहमंत्री और सीएम ने की निंदा
गौरतलब है कि दरभंगा में मंच से गाली देने का मामला पूरे देश में काफी सुर्खियों में रहा। इस प्रकरण के बाद बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। वहीं, इस पूरे मामले पर गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
