Homeराष्ट्रीयMassive road accident : कोहरा बना काल, भीषण हादसे में 13 लोगों...

Massive road accident : कोहरा बना काल, भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

Massive road accident : कोहरा बना काल और विजिबिलिटी शून्य होने की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसकी वजह से वाहनों में आग लग गई और 13 लोग जिंदा जल गये, वहीं 100 से अधिक लोग जख्मी हो गये।

Massive road accident : हादसे में 13 की मौत

ये भीषण सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते आगे चल रहा एक वाहन डिवाइडर से टकराकर संतुलन खो बैठा और एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसके बाद वाहनों में आग लग गई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें : Suhagrat me khula raj : सुहागरात में खुला पति का ऐसा राज और फिर नई नवेली दुल्हन ने…..

Massive road accident
Massive road accident

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जबतक आग पर काबू पाया, तब तक 14 वाहन जल चुके थे। इनमें एक रोडवेज, 7 निजी बसें और एक कार शामिल है। ये बसें यूपी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली जा रही थीं।

Massive road accident
Massive road accident

फिलहाल इस हादसे में जख्मी 42 लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। लोगों की माने तो जब हादसा हुआ, तब अधिकतर यात्री सो रहे थे। बसों की टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई।

Massive road accident
Massive road accident
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments