Hafizul Hasan refer : मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम रेफर

SHARE:

Hafizul Hasan refer

Hafizul Hasan refer : झारखण्ड के एक और मंत्री की तबीयत बिगड़ गई है। प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मंत्री हफीजुल हसन के सीने में इंफेक्शन की शिकायत है, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम रेफर किया गया है। विदित है कि गुरुवार की सुबह ही मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत नासाज हुई थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी को गाली देने पर भड़के BJP कार्यकर्ता, पटना में कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी बवाल, चले डंडे-हुआ पथराव

Hafizul Hasan refer
Hafizul Hasan refer

तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उनका हालचाल लिया था और बताया था कि सीटी स्कैन समेत कई अन्य जांच करने के बाद आयी प्रारंभिक रिपोर्ट में हफीजुल हसन की स्थिति खतरे से बाहर है। साथ ही कहा था कि उनके लंग्स में कुछ दिक्कत आयी है। निमोनिया के कुछ लक्षण पाये गये हैं।

Hafizul Hasan refer
Hafizul Hasan refer

हालांकि, शुक्रवार को जब वे गुरुग्राम के लिए रवाना हो रहे थे, तब वे खुद पैदल चलकर अस्पताल से बाहर निकले और एंबुलेंस में जाकर बैठ गये। उनकी इस स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे खतरे से बाहर हैं।

और पढ़ें