Homeक्राइमMurder in Patna : पटना में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या,...

Murder in Patna : पटना में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

Murder in Patna : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेलगाम बदमाश लगातार पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या (Murder in Patna) कर दी है।

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

ये घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र का है, जहां प्यारे लाल बाग इलाके में अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या (Murder in Patna) कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गई है। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के तौर पर हुई है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

ये भी पढ़ें : पटना जंक्शन पर पॉर्न वीडियो के बाद अब यहां चला ‘डर्टी मैसेज’, शर्म से झुक गई लोगों की आंखें

MURDER IN PATNA
MURDER IN PATNA
FILE
Murder in Patna

धरपकड़ में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह अपनी जमीन पर कुछ काम करा रहे थे, तभी बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और पूरे इलाके में सनसनी (Murder in Patna) फैला दी। हालांकि उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments