New Bungalow Allocation : राबड़ी देवी के बाद अब तेजप्रताप का भी बदल गया पता, यहां जानें सभी मंत्रियों का नया ठिकाना, किसे मिला राबड़ी आवास?

SHARE:

New Bungalow Allocation

New Bungalow Allocation : राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है। कुर्सी तो छोड़िए…सरकारी सुविधाएं भी परमानेंट नहीं है लिहाजा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद सभी सियासी दलों का गुणा-गणित बदल गया है। नई सरकार का गठन हो गया है लिहाजा उसी हिसाब से अब बंगला भी अलॉट किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बाद अब उनके बड़े बेटे तेजप्रताप का भी पता बदल गया है। साथ ही कई मंत्रियों का ठिकाना भी चेंज हो गया है।

New Bungalow Allocation : बदल गया मंत्रियों का पता

दो दशक बाद लालू फैमिली को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। मंगलवार को बिहार भवन निर्माण विभाग ने उन्हें अब नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया है लिहाजा अब उन्हें 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास को छोड़ना होगा और हार्डिंग रोड स्थित केन्द्रीय पूल आवास संख्या 39 में शिफ्ट होना होगा।

New Bungalow Allocation
New Bungalow Allocation

वहीं, उनके बड़े बेटे तेजप्रताप को अलॉट 26 M स्ट्रैंड रोड वाला आवास भी वापस ले लिया गया है और अब ये आवास नये मंत्री लखिन्दर कुमार रौशन को आवंटित कर दिया गया है। गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव को बतौर मंत्री ये आवास आवंटित किया गया था लेकिन इस मर्तबा वे हसनपुर छोड़कर महुआ से चुनाव लड़े थे और हार का सामना करना पड़ा है।

 ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट में 10 एजेंडों पर लगी मुहर, युवाओं के लिए खुला पिटारा, नये टाउनशिप, चीनी मिल और AI मिशन पर बड़ा फैसला

इन माननीयों का नहीं बदला पता

गौरतलब है कि नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों और विधायकों को आवास आवंटित किया जा रहा है। इसके तहत दोनों डिप्टी सीएम सहित कुल 13 मंत्रियों को पहले वाला ही आवास आवंटित किया गया है। इन 13 मंत्रियों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान जिस बंगले में रह रहे थे, वे उसी बंगले में ही रहेंगे।

New Bungalow Allocation
New Bungalow Allocation

13 मंत्रियों को नया आवास अलॉट

जिन 13 मंत्रियों को नये सिरे से बंगला अलॉट किया गया है, उनमें मंत्री दिलीप जायसवाल को नंदकिशोर यादव के दो स्ट्रैंड रोड का बंगला दिया गया है। वहीं, श्रेयसी सिंह को चार स्ट्रैंड रोड का बंगला दिया गया है। सुरेंद्र मेहता को 33 हार्डिंग रोड का बंगला दिया गया है। संजय सिंह टाइगर को 41 हार्डिंग रोड का बंगला दिया गया है। पर्यटन और कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को 25, हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया है। वहीं, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को 43, हार्डिंग रोड का बंगला अलॉट किया गया है। हालांकि, अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 10, सर्कुलर रोड वाला राबड़ी आवास किसे अलॉट हुआ है।

New Bungalow Allocation
New Bungalow Allocation

वहीं, आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद को 12 हार्डिंग रोड का बंगला दिया गया है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार को 21, हार्डिंग रोड का बंगला आवंटित किया गया है। पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह को 13, हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया है। वहीं, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश 24, एम स्ट्रैंड रोड का बंगला अलॉट किया गया है।

और पढ़ें