Homeराष्ट्रीयMobile calling rules : मोबाइल कॉलिंग का इस दिन से बदल जाएगा...

Mobile calling rules : मोबाइल कॉलिंग का इस दिन से बदल जाएगा नियम, अब नहीं आएगा 10 डिजिट वाले नंबर्स से कॉल

Mobile calling rules : भारत में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कल से यानी 1 मई से मोबाइल फोन यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव (Mobile calling rules) होने जा रहा हैं, जिसे आपको जानना काफी जरूरी है। TRAI अब 1 मई से कॉलिंग और SMS के नियमों में बड़ा बदलाव कर रही है।

मोबाइल कॉलिंग का बदल जाएगा नियम

TRAI यानी टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया फर्जी कॉल और स्पैम मैसेज को लेकर नया नियम (Mobile calling rules) लागू करने जा रही है, जिसके बाद अब बार-बार प्रमोशनल्स कॉल और स्पैम मैसेज से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। इस संबंध में लंबे वक्त से स्मार्टफोन यूजर्स मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : अतीक अहमद मर्डरकेस में SIT के हाथ लगी बड़ी डिटेल, वारदात से पहले आखिर शूटर्स ने किसे किया था कॉल?

Mobile calling rules

10 डिजिट वाले नंबर्स से नहीं आएगा कॉल

TRAI 1 मई से ऐसे 10 डिजिट वाले नंबर्स को बंद (Mobile calling rules) करने वाली है, जो नॉर्मल यूज के लिए हैं लेकिन उनका प्रयोग टेलिमार्केटिंग कंपनियां प्रमोशनल कॉल्स के लिए करती हैं। 1 मई 2023 से फ्रॉड कॉल्स और प्रमोशनल मैसेज की संख्या में भारी कमी आ जाएगी।

Mobile calling rules
Mobile calling rules

TRAI ने जारी किया निर्देश

फिलहाल इस संबंध में TRAI ने टेलीमार्केटिंग कंपनियों के लिए निर्देश (Mobile calling rules) जारी कर दिया है। इन नियमों को अब 1 मई 2023 से लागू करना जरूरी है। इसके लिए ट्राई अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद ले रही है। ट्राई ने अब टेलीकॉम कंपनियों को अपने सिस्टम में AI फिल्टर लगाने की गुजारिश की है। ये फिल्टर नॉर्मल 10 डिजिट नंबर से आने वाले प्रमोशनल कॉल्स को रोक देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments