Nigrani In Action : निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

SHARE:

Nigrani In Action

Nigrani In Action : निगरानी विभाग ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और 20 हजार रुपये घूस लेते हुए एक दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

निगरानी विभाग ये बड़ी कार्रवाई औरंगाबाद में की है, जहां नगर थाना में पोस्टेड दारोगा उमेश राम को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दारोगा उमेश राम का कुछ दिनों पहले नालंदा ट्रांसफर हो गया है लेकिन अबतक वे रिलीव नहीं हुए हैं।

Nigrani In Action
Nigrani In Action

निगरानी विभाग के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर 23 के विराटपुर मोहल्लावासी अधिवक्ता राजेश कुमार ने ही दारोगा के रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग में की थी, जिसके बाद एक्शन में आते हुए निगरानी विभाग ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें : चुनाव से पहले CM नीतीश का बिग मास्टरप्लान!, हफ्तेभर में दूसरी बार बुलाई कैबिनेट मीटिंग, बड़ा ऐलान संभव!

दरअसल, ये पूरा मामला गैस एजेंसी के CHP ब्रांच से जुड़ा है। राजेश कुमार सिन्हा अपने घर में गैस एजेंसी के CHP ब्रांच का संचालन करते हैं, जिसका रजिस्ट्रेशन उनकी पत्नी सीमा कुमारी अंबष्ट के नाम पर है। वार्ड पार्षद आरती श्रीवास्तव ने CHP संचालन में अनियमितता से संबंधित शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से की थी, जिसके बाद आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी, जहां भारत और एचपी गैस सिलेंडर पाया गया था।

Nigrani In Action
Nigrani In Action

इस मामले में पदाधिकारी के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें दारोगा उमेश राम को आईओ बनाया गया था लिहाजा दारोगा की तरफ से लगातार 20 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी।

और पढ़ें