Rain alert in Bihar : बिहार के इन 9 जिलों में अगले तीन घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

SHARE:

Aaj ka Mausam

Rain alert in Bihar : बिहार के 9 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटे में प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश (Rain alert in Bihar) हो सकती है लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, औरंगाबाद, जमुई, दरभंगा में अगले 3 घंटे में बारिश (Rain alert in Bihar) हो सकती है। इस दौरान मेघ-गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी पूरी संभावना है लिहाजा लोग पक्के घरों में शरण लें।

ये भी पढ़ें : Nigrani In Action : निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Rain alert in Bihar
Rain alert in Bihar

IMD के मुताबिक अगले 3 घंटों में इन जिलों में बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज गर्जन (Heavy Rain alert) की स्थिति बनेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

इस संबंध में विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

Rain alert in Bihar
Rain alert in Bihar

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।

और पढ़ें