Nitish Cabinet Meeting : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 108 एजेंडों पर लगी मुहर, 4 फीसदी बढ़ा राज्यकर्मियों का DA, चुनाव से पहले लिए कई बड़े फैसले

SHARE:

sadhguru congratulates

PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नीतीश कैबिनेट की बैठक (Nitish Cabinet Meeting) हुई है, जिसमें कुल 108 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस मीटिंग में नीतीश सरकार ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बड़ा फैसला लिया है। नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यकर्मियों का डीए चार फीसदी बढ़ा दिया है।

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने से पहले नीतीश कैबिनेट की बैठक (Nitish Cabinet Meeting) शुक्रवार को हुई, जिसमें बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को राहत देते हुए 4 फीसदी डीए में इजाफा किए जाने का फैसला लिया गया। बिहार में साढ़े तीन लाख सरकारी सेवक और इतने ही पेंशनधारी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 46 से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।

NITISH CABINET MEETING

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। कैबिनेट की बैठक में राजगीर में एयरपोर्ट बनाए जाने पर मुहर लगी है। साथ ही भागलपुर एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार होगा। राज्य सरकार इसे फिर से बनाएगी। इसके साथ ही पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम को BCCI को दीर्घकालीन समय के लिए लीज पर दिया जाएगा। बिहार के मुख्य शहर के पास राज्य टाउनशिप बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, अब मिशन-40 को मिलेगी रफ्तार, यहां देखिए सभी नये मंत्रियों की प्रोफाइल

NITISH CABINET MEETING

इस वित्तीय वर्ष में नीतीश कैबिनेट की यह अंतिम बैठक है। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2024-25 खत्म हो रहा है। कल लोकसभा चुनाव तिथि का ऐलान हो सकता है, जिसके बाद देश में आदर्श अचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में कैबिनेट की बैठक हुई थी।

NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
NITISH CABINET MEETING
nitish cabinet meeting
nitish cabinet meeting
nitish cabinet meeting
nitish cabinet meeting
nitish cabinet meeting
nitish cabinet meeting
nitish cabinet meeting
और पढ़ें