Homeबिहारबिहार : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 4 एजेंडों पर लगी मुहर,...

बिहार : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 4 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकार ने जनता के हित में लिया बड़ा फैसला

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है कि नीतीश कैबिनेट की बैठक में एकबार फिर कुल 4 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट की इस बैठक में सूबे की जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए गये हैं।

नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इस बैठक में नीतीश सरकार ने बिहार मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक कार्यों के लिए पदाधिकारियों और अन्य कर्मियों की नियुक्ति करने का फैसला किया है। इसके लिए कुल 32 पदों के सृजन की मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है।

सरकार ने पटना में निर्माणाधीन योग्य केंद्र में मुंगेर योग स्कूल की तरफ से तय किए गए पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए भी मंजूरी दे दी है। अब पटना के शास्त्रीनगर स्थित योग केंद्र में बिहार स्कूल ऑफ योग गंगा दर्शन फोर्ट मुंगेर और इसके प्राधिकृत प्रतिनिधि के तरफ से ही नि:शुल्क योग्य केंद्र और योग्य पाठ्यक्रम का संचालन हो पाएगा।

जनहित में लिया बड़ा फैसला

इसके अलावा सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को सामान्य चावल की जगह पोषण युक्त चावल देने का फैसला किया है। इसके लिए बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम पटना को टेंडर के जरिए खरीद करने और फिर उसके वितरण के संबंध में मंजूरी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments