Nishant active in Politics : जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब एक्टिव हो गये हैं। रविवार को पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने सोमवार को कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे और अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Nishant active in Politics : “मां की बहुत याद आती है”
इस मौके पर निशांत कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मां की बहुत याद आती है। मैं उनका आशीर्वाद लेने आया हूं और उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ बना रहे। उनकी कमी काफी खलती है और अगर वो आज रहती तो बहुत अच्छा होता। इसके साथ ही उन्होंने बिहार यात्रा के बारे में कहा कि वे बहुत जल्द बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे।

पार्टी ज्वाइन करते ही एक्टिव हुए निशांत
इसके बाद निशांत कुमार ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को बधाई दी। हालांकि, वे सीएम बनने के सवाल को टाल गये और आगे बढ़ गये। इसके साथ ही उन्होंने आज पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद निशांत बड़ी पटन देवी मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

