Osama Shahab : सीवान की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पूर्व सांसद और बाहुबली रहे मो. शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत उनके बेटे ओसामा शहाब संभालने जा रहे हैं। आरजेडी ने ओसामा की सीट पक्की कर दी है और उन्हें आगामी विधानसभा रण में उतारने का फैसला ले लिया है।
इस सीट से Osama Shahab ठोकेंगे ताल
राष्ट्रीय जनता दल ने ओसामा शहाब को सीवान की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूदा विधायक हरिशंकर यादव ने ओसामा शहाब को पगड़ी पहनाकर ये साफ कर दिया है कि अब उनकी जगह पर शहाबुद्दीन के बेटे चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ रघुनाथपुर से आरजेडी प्रत्याशी का सस्पेंस खत्म हो गया।
ये भी पढ़ें : बिहार के इन शहरों में खुलेंगे फाइव स्टार होटल, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 16 एजेंडों पर लगी मुहर

कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हो गया स्पष्ट
दरअसल, शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने इसी साल लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर ओसामा के लिए रघुनाथपुर सीट का दावा किया था। अब पार्टी ने हरी झंडी दे दी है। गौरतलब है कि सीवान के सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी और रघुनाथपुर के विधायक हरिशंकर यादव की मौजूदगी में आरजेडी का कार्यक्रम हुआ, जिसमें ओसामा शहाब भी पहुंचे थे।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हरिशंकर यादव ने उन्हें पगड़ी बांधकर रघुनाथपुर सीट हवाले कर दी है। इस मौके पर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने ओसामा शहाब को रघुनाथपुर से चुनावी तैयारी करने के लिए हरी झंडी दे दी है, जिसके चलते वो रघुनाथपुर से चुनाव लड़ेंगे।

जानिए क्या बोले Osama Shahab
इस मौके पर ओसामा शहाब ने कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि “जिस तरह आपने हरिशंकर यादव को आशीर्वाद देकर विधायक बनाया, उसी तरह हमें भी मौका दीजिए। हम आपके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।” अब देखने वाली बात होगी कि मो. शहाबुद्दीन के बेटे की यह सियासी पारी कितनी सफल होती है?
